Uncategorized
Trending

उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार खुराना ने विद्यालय में कराया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय योग कराया जाना सुनिश्चित था। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि हमारी प्राचीन योग पद्धति की संसार के हर कोने तक पहुंच बनें। सुनील कुमार खुराना प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर ने भी सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में दिनांक 21/06/2026 को अभिभावक और छात्रों के संग विद्यालय प्रांगण में योग किया। सुनील कुमार खुराना ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जीवन का आधार है। योग बिना यह संसार अधूरा है। धरा पर रहनें वाले सभी प्राणियों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। सुनील कुमार खुराना ने अभिभावकों और छात्रों को बताया कि योग सभी बीमारियों का अभिन्न अंग है। सुनील कुमार खुराना ने अभिभावकों, छात्रों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, भस्त्रिका, उज्जयी ,प्राणायाम, ब्रज आसन, सूर्य प्रणाम आसन,श्वास निंद्रा, शीतली प्राणायाम, ताड़ासन हलासन,धनुरासन, पद्मासन,मकरसन, शलभासन, भुजंगासन, सिंहासन शीर्षासन,आदि आसनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सभी प्राणायाम और आसनों के महत्व की जानकारी दी। योग की मुख्यधारा से जुडने वाले मुख्य रूप से अभिभावक और छात्रों और छात्राएं रही। जिनमें आर्यन, लविश कुमार,देव कुमार, विक्रम,ब्रहृम सिंह, सागर, डॉ प्रवीण कुमार, विकास कुमार,नरेंद्र कुमार,अंजली देवी ज्योति उपस्थित रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *