Uncategorized
Trending

तिरंगा

फायकू छंद

हर घर तिरंगा अभियान
देश की शान
तुम्हारे लिए।

आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं
आजादी जश्न छाएं
तुम्हारे लिए।

भारत की अलबेली गाथा
शहीदों झुकाऊं माथा
तुम्हारे लिए।

जंजीर कटी गुलामी की
देती नजर सलामी
तुम्हारे लिए।

लहराएं तिरंगा यह महान
वंदे मातरम गान
तुम्हारे लिए।

आजादी का यह पर्व
वीरों का उत्सर्ग
तुम्हारे लिए।

भारत की संस्कृति निराली
अभिमानी गौरव शाली
तुम्हारे लिए

विश्वगुरु भारत देश अपना
विकसित राष्ट्र सपना
तुम्हारे लिए।

देश पर न्यौछावर प्राण
भारत ही अभिमान
तुम्हारे लिए।

घर घर तिरंगा लहर
खुशहाली चारों पहर
तुम्हारे लिए।

डॉ नवनीता दुबे नूपुर

मंडला मध्यप्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *