
पलवल, हरियाणा। अत्यंत दुःख एवं भारी मन से सूचित किया जाता है कि कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा के पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री रेवती प्रसाद शर्मा, ग्राम रुंधी, जिला पलवल, हरियाणा का दुःखद निधन 17 अगस्त 2026 को पलवल स्थित उनके निज निवास पर हो गया।
उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही समूचा कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार एवं हिन्दी साहित्य समाज शोक-संतप्त है। इस दुःखद घटना से साहित्यिक एवं सामाजिक परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।











