Uncategorized
Trending

रीना पटले उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हुई सम्मानित

कार्यालय कलेक्टर जिला- सिवनी, मध्य प्रदेश स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में
शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में सतत शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक गतिविधियां ,नवाचार ,सृजनात्मकता व रचनात्मकता ,जीवन कौशल सक्षम,उमंग जीवन कौशल , वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, उल्लास नव भारत कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियान, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम,उच्च परीक्षाफल ,संकुल केंद्र, विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विनोबा भावे एप में उत्कृष्ट कार्य हेतु पूर्व कलेक्टर महोदया आदरणीया सुश्री संस्कृती जैन जी , जीवन कौशल सक्षम कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्व कलेक्टर आदरणीया श्रीमती शीतला पटले जी द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित* , शून्य निवेश सामग्रियों से टी.एल.एम. निर्माण कर विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना आदि कार्यों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस__2026 के शुभअवसर पर माननीय विधायक महोदयजी व परम आदरणीयां श्रीमती नेहा मीणा जी कलेक्टर सिवनी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर श्रीमति रीना पटले (माध्यमिक शिक्षक ) को सम्मानित किया गया।
समस्त शाला परिवार ऐरमासभी शिक्षक साथी रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस (स्वाधिनता पर्व ) सहित बहुत बहुत *हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

             शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त इस सम्मान के अवसर पर *श्रीमती रीना पटले* ने कहा कि, सभी लोगों द्वारा भेजी गई शुभकामनाओं, बधाइयों, स्नेह एवं आशीर्वाद के साथ-साथ आप सभी के आत्मीय शब्द, अटूट विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव प्रेरणा और ऊर्जा का अमूल्य स्रोत रहे हैं।

आपके स्नेह ने इस उपलब्धि के आनंद को और भी अधिक विशेष एवं अविस्मरणीय बना दिया है।

रीना जी ने सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद, आभार एवं गहरी कृतज्ञता व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *