Uncategorized
Trending

शुभ नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की अनंत शुभकामनाओ एवं हार्दिक बधाई के साथ चंद दोहा मुक्तक

दिन चौथा नवरात्रि का, माँ करती शुभ काम।
रचना कर ब्रह्मांड की,दे कुष्मांडा नाम।
होकर शेर सवार मांँ, रचना करती सृष्टि,
दिव्यमान तन कांति है, करें प्रकाशित धाम।।

लिए कमंडल हाथ में, गदा चक्र मशहूर।
जप माला से सिद्धियांँ, मिलती निधि भरपूर।
सभी वस्तु में मातु का, सदा झलकता रूप,
धनुष बाण भी साथ ले, मांँ करती दुख दूर।।

दुर्गा दुर्गति नाशिनी, सुनती उर उद्गार।
भक्त जनों का कष्ट हर, करें सुखद बौछार।
हर पल धरती ध्यान मांँ करुँ सदा सत्कर्म,
हाथ जोड़ दर पर खड़ी, मांँग रही उपहार।।

असुरों ने पीड़ित किया, भक्तों को संसार।
उनकी रक्षा हेतु तब, माँ लेती अवतार।
अष्ट भुजाएंँ धार कर, किया असुर का अंत,
आदि शक्ति मैं अम्ब को, नमन करूंँ सौ बार।।

डॉ गीता पांडेय अपराजिता
सलोन रायबरेली उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *