एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं हेमा शर्मा, मिशन शक्ति 6.0 के तहत दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

प्राथमिक विद्यालय अलहियापुर में अनूठी पहल, महिला सुरक्षा, सम्मान और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कैसरगंज (बहराइच)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय अलहियापुर में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और बालिका सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हेमा शर्मा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत से काम लेने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर डॉ क्षमा सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, एलएलएफ की सूबिया खान, जगतराम यादव, लक्ष्मी गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, सरोज, पुष्पा, महेश, राधा देवी,उपनिरीक्षक दयाराम सरोज सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।











