Uncategorized
Trending

स्कन्द माँ का जयकारा लगाते हैं

नवरात्रि पंचमी की अधिष्ठात्री,
देवी दुर्गा माँ स्कन्द माता जी हैं,
भगवान कार्तिकेय की माता ही,
दुर्गा का पाँचवाँ रूप स्कंद माँ हैं।

माँ स्कंदमाता की पूजा अर्चना,
जीवन में संतान का सुख देती है,
सिंह पर सवार माता पद्मासना हैं,
पूजा अर्चना से जीवन सँवारती हैं।

पद्मासना माँ, पद्म पुष्प हाथों में,
बृह्मस्वरूप सनत कुमार गोद में,
माता के द्वार सभी भक्त आते हैं,
स्कंद माँ का जयकारा लगाते हैं।

सिंहासनगता नित्यं
पद्माश्रित करद्वया,
शुभदास्तु सदा देवी
स्कंदमाता यशस्विनीं।
या देवी सर्वभूतेषु स्कंदमाता
रुपेण संस्थिता,
आदित्य कृत, नमस्तस्यै नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नमः।

डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *