Uncategorized
Trending

नवरात्री में माता के नव रूप

विधा – स्तुति काव्य

नवरुपों में विराजी करती दीनों का कल्याण माँ
पावन तेरे चरण पखारे होता भक्तों का उद्धार माँ

तू जगतारिणीं कष्ट निवारणी ममतामयी माँ तेरी ही जग सारा संतान
जग में कृपा बरसाती पापनाशिनी पहाड़ावाली तेरी कृपा सानिध्य रहे माँ करूणानिधान

प्रथम रूप तेरा शैलपुत्री माँ हिमालयराज की पुत्री कहाई
दाहिने हाथ में त्रिशूल बाई हाथ में कमल का फूल स्थिरता साधना शुद्धता से धरा हर्षायी

द्वितीय रूप घोर तपस्विनी का माँ ब्रम्हचारिणी कहाई
एक हाथ में जप की माला दूजे मेंले कमंडल भोलेनाथ की स्तुति लगाई

माँ दुष्टों के संहार खातिर मस्तक पर सुशोभित घंटाकार अर्ध चंद्र लिये धरा पर आईं
रौद्र रूप कर धारण युद्ध मुद्रा में सिंह सवार तृतीय रूप माँ चंद्रघंटा कहाई
अपनी मंद मुस्कान से माँ संपूर्ण धरा को समायोजित करने खातिर प्रकट भई
अष्टभुजा धारी अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित कमंडल लिये हस्त में चतुर्थ रूप माँ कूष्माण्डा कहाई

पंचम रूप माँ पुत्र स्कंद (भगवान कार्तिकेय) को गोद लिए जग कल्याणार्थ प्रकट भई
कमल आसन पर विराजी माँ जग को सदाशीष से संवारती नयनाभिराम से संयोजित हुई

वैवाहिक बाधाओं के निष्पादन हेतु महर्षि कात्यायन के आव्हानार्थ कात्यायनी माता पुत्री रूप मे धारायेमान भई
जगत अनुपालन में संतुलन करती षष्टम रूप मे माँ मानवीय संतुलन का नैसर्गिक अनुभाष हुई

घोर विध्वंसक पूर्ण अंधकार रूप मे चमकते नयनों से क्रोधपूर्ण रूप मे पाप संहारक कालरात्रि माता का सप्तम रूप धरा पर उदगम हुआ
पाप अनाचार का धरा से माता की क्रोधाग्नि से सदा सदा के लिये अंत हुआ

अष्टम रूप मे सुशोभित पूर्ण दुग्ध रंग से सराबोर माँ अष्टगौरी धरा पर आगमन होता है
सुख शांति वैभव से मानव कार्मिक रूप से भव्य निहाल होता है

नवम दिवस में नवम रूप मे विराजती माँ सिद्धिदात्री विहंगम छटा से सराबोर सिंहासनारूढ़ सिद्धिदात्री माता है
भवसागर पार हो जाये माँ जो तुमको ध्याकर सुख शान्ति संयम का आशीष तुम्हारा पाता है

नवम रूपों में नवम दिवस माँ लगता तुम्हारा भव्य दरबार है
भक्ति भाव में नियम कर्म धर्म से आराधनालीन समस्त संसार है

ममतामयी सिद्धी रिद्धी प्रदान करने धरा माता तुम आती हो
जीवन धन्य हो जाता माँ दर्शन जिसको तुम्हारा मिल जाता हो

या देवी सर्वभूषेण शक्ति सम्पन्नता रूपेण संस्थिता
नमस्य तस्यै नमस्य तस्यै नमस्य तैस्ये नमो नमः


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *