
देवी अष्टभुजा धारी,
शेर जिनकी सवारी।
आपकी कृपा से होता,
जग में उजारा है।।
आदि शक्ति का है रूप,
दयावंती है स्वरूप।
माँ की कृपा ने ही सारा
जीवन संवारा है।।
माँ कुष्मांडा सुख देती
दुःख की निवारिणी है।
सूर्य सा है दिव्य तेज
दिया उजियारा है।।
दैत्य नाशिनी हे मैया
दहलीज पे मै आया,
कृपा रख सदा मैया,
तेरा ही सहारा है।।
भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
शिक्षक सह साहित्यकार
इटावा उत्तर प्रदेश संपर्क:9457097599











