Uncategorized
Trending

प्रधानाध्यापक सुनील कुमार खुराना के मार्गदर्शन में छात्राओं को दी गई MHM की जानकारी

नकुड़, सहारनपुर | 14 अक्टूबर 2026 उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, विकास खंड नकुड़, जनपद सहारनपुर में आज बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री सुनील कुमार खुराना के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Menstrual Hygiene Management (MHM)” रहा। इस विषय पर विद्यालय की होनहार छात्रा महिमा ने कक्षा की सभी बालिकाओं के समक्ष इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। महिमा ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, इसे लेकर किसी प्रकार की शर्म, झिझक या अंधविश्वास नहीं रखना चाहिए।
अपने संबोधन में महिमा ने व्यक्तिगत स्वच्छता, सही खान-पान, नियमित हाथ धोने, सैनिटरी नैपकिन के उचित उपयोग और उसके सुरक्षित निस्तारण के बारे में वैज्ञानिक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से संक्रमण से बचाव होता है और पढ़ाई में भी नियमितता बनी रहती है। छात्राओं ने उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लिया और अपने मन की जिज्ञासाओं को साझा किया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार खुराना ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आज भी इस विषय पर खुलकर बात नहीं होती, जिससे बालिकाएं कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करती हैं। हमारा उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे कार्यक्रम से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों और शिक्षा विभाग ने भी सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *