
नवरात्रि में मां आई मेरे घर अंगना
लाल -लाल चुनरी में शोभे मोरी मैया
चुनरी गोटेदार, माथे पे सलमा सितारा मैया
सजाओ थाली दीपों की माला से
संपूर्ण सृष्टि स्वागत गान गा रही
हर घर कलश स्थापना देख, मां दुर्गा हो रही हर्षित
नौ दिन ,नौ रूप लिए, दुर्गा मां देती आशीष
सज गए मंदिर देवी के, दुर्गा होती सुशोभित
हवन, कीर्तन ,रामायण से गूंजे मंदिर
सजे पूजा के थाल, लग गए नए पंडाल
जिस घर जले माता की ज्योति
रोशन हो जाए जीवन की ज्योति
अन्न- धन खुशियां मां की कृपा से बरसे
बरसे मां की ममता के सावन
यश की देवी आरोग्य की देवी
सुख की देवी, धन की देवी
तुम्हारे आशीर्वाद की सदा हम पर कृपा हो
आजा मेरी मां आजा, द्वारे खड़ी बाट निहारूं
आजा जगदंबे मां आजा, शुभ आगमन है मां
शेर पे सवार होके ,भैरव को साथ लेके
गूंज उठा जय जयकार जय माता दी !जय माता दी!
तेरे ही गुण गाऊं मैया तू भवसागर पार करा दे
नवरात्रि में मां आई मेरे घर अंगना
डॉ मीना कुमारी परिहार











