Uncategorized
Trending

मोक्षदायिनी स्कंदमाता की वन्दना

( ५ )

मन के तरंगित भावपूर्ण उद् गार हे! माता इस रहस्यात्मक ब्रह्मांड में तुच्छातितुच्छ प्रयासमात्र हैं । 

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्वी ।।

मोक्षदायिनी स्कंदमाता की वन्दना ।।

हे ! स्कंदमाता,नश्वर जगत् में अभेद्य तेरी माया।
परमवीर ‘कार्तिकेय’ जननी का परम पद पाया।।

जिसने देवासुर संग्राम में था हाहाकार मचाया ।
नश्वर जगत को बल बुद्धि का बोध कराया।

मानसरोवर के शतदल शोभित तेरा पद्मासन।
महातेजस्विनी हे! स्कंदमाता सिंह -सिंहासन।

रहस्यमय सू्क्ष्म षड्मुख-रूप स्व गोद समाया।
हे ! चतुर्भुजी माता , द्वि हस्त कमल सरसाया।

अग्र हस्त स्कंद संभाले,प्रथम वरद् हस्त उठाया।
सूर्य-मंडल की अधिष्ठात्री का परम पद पाया।

तेरे भक्तों में तेरी आलौकिक कांति तेज समाया।
भवसागर कष्टों से मुक्ति का मार्ग भक्तों ने पाया।

देवी ज्ञान-विज्ञान,धर्म-कर्म मार्ग जग को बताया।
भौतिक उन्नति , कृषि-कर्म का भेद बतलाया ।

पंचावरण समाहित कर विद्यावाहिनी पद पाया।
‘महेश’ ब्रह्मज्ञान बल से ज्योतिर्विद् कहलाया ।

मां स्कंदमाता के चरण-कमलों में–
ये वंदनपुष्प समर्पित !

                                   महेश शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *