Uncategorized
Trending

सुनील कुमार खुराना को मिला गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रशस्ति प्रमाण पत्र

नकुड़, सहारनपुर | 14 अक्टूबर 2026 गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के पवित्र संकल्प को समर्पित गौ सम्मान आह्वान अभियान द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री सुनील कुमार खुराना को Certificate of Appreciation से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “The Protection, Welfare, and Honour of Gau Mata” विषय पर डिजिटल प्रतिज्ञा लेकर गौ-केन्द्रित कृषि, किसान सशक्तिकरण और समृद्ध भारत के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया है। प्रमाण पत्र पर अंकित “गौमाता की रक्षा, किसान की समृद्धि, भारत का भविष्य” तथा “एक हस्ताक्षर, हजारों प्रेरणाएँ” का संदेश इस अभियान की आत्मा को दर्शाता है। गौ सम्मान आह्वान अभियान ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि श्री खुराना का समर्पण गौवंश के संरक्षण, किसानों की समृद्धि, सभी के लिए पौष्टिक भोजन और समृद्ध एवं सतत भारत के निर्माण के आंदोलन को सुदृढ़ करता है। उनका यह योगदान सामूहिक चेतना को जागृत करने वाला है।
भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही सभी भारतवासियों को यथा संभव कार्य करना चाहिए। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के किसानों, गौ सेवकों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक द्वारा गौ रक्षा जैसे पुनीत कार्य में जुड़ना समाज के लिए प्रेरणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *