Uncategorized
Trending

ममता का निर्जला व्रत

माँ के ममता का कोई मोल है नही
वो तो अनमोल है,सत्य है यही
अपनी बच्चो की खातिर,एक माता
बदलना चाहती है वो,खुद से भाग्य को ही ।

पूरी निष्ठा के साथ,एक माता का संकल्प
जगत मे नही है,इसके और कोई विकल्प
वो निर्जला व्रत का रखती है अनुष्ठान
ताकि सुख समृद्धि मे रहे ,कायाकल्प ।

व्रत के वक्त उस माता का संपूर्ण ध्यान
अपने इष्ट देव के ही करते रहते है,गुणगान
कि तीनो तीनो लोको के सुख ऐश्वर्य से
वंचित ना रहे,आराध्य ,मेरे संतान।

माँ के इसी ममतामयी रूप को ही देखकर
धरा मे स्थित मानते है,साक्षात ईश्वर
जो कि ,सदैव अपनी ही संतान का ख्याल
रखते है,पल पल,हर पल खबर ।

चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *