Uncategorized
Trending

क्रांतिकारी सन्यासी स्वामी रामतीर्थ जयंती को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच

जयपुर के विद्वान साहित्यकार डॉ जीतेन्द्र प्रसाद माथुर कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार द्वारा हिन्दी के पक्षधर वेदांत शिरोमणि क्रांतिकारी सन्यासी स्वामी रामतीर्थ जयंती विशेष कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में जयपुर राजस्थान के विद्वान साहित्यकार डॉ जीतेन्द्र प्रसाद माथुर को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया।

कीर्ति त्यागी के संयोजन में नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कल्पकथा परिवार ने स्वामी रामतीर्थ जी को नमन किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देने के लिए राजेंद्र नगर दिल्ली की श्रीमती प्रियंका माथुर एवं आगरा उप्र की श्रीमती मीरा परिहार मंजरी को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह के संस्थापक एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के संरक्षक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने फायकू शैली की काव्य रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *