
दीपों से जगमगाता हर घर होना चाहिए
बस अब की बार दिवाली कुछ खास होना चाहिए
किसी गरीब के घर में न अंधेरा होना चाहिए
बस अब की बार दिवाली कुछ खास होना चाहिए
माँ लक्ष्मी की कृपा हम सब पर होनी चाहिए
आओ हम सब दुआ करें ऐसा ही होना चाहिए
आज किसीके घर में न अंधेरा होनी चाहिए
बस अब की बार दिवाली कुछ खास होना चाहिए
अपनों के साथ साथ पड़ोसी का भी ध्यान रखना चाहिए
जिसके घर न दीया जले उसके घर दीया जलाना चाहिए
हम सबको यह नया एक प्रयास करना चाहिए
बस अब की बार दिवाली कुछ ख़ास होना चाहिए
गरीबों का मसीहा कोई यूँ नहीं कहलाते हैं
अपनी उम्र भर की कमाई गरीबों में बा़ट आतें हैं
जिनके पास है धन उनको यह काम करना चाहिए
बस अब की बार दिवाली कुछ ख़ास होना चाहिए
चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,









