Uncategorized
Trending

हिमशिखरों पर अमर शौर्य

विधा : पद्य
हमारा भारत विश्व को प्यारा ,
जिस पर हमें होता है नाज ।
हिमशिखरों पे है अमर शौर्य ,
जो होता है राष्ट्र का ताज ।।
हिमशिखर अमर शौर्य गाथा ,
कहता है वीरों का दास्तान ।
चीन पाकिस्तान राष्ट्रीय अरि ,
पीछे खदेड़ता हिन्दुस्तान ।।
दोनों देश नहीं विश्वसनीय ,
सदा करते भारत संग घात ।
होता जब भारत संग भीड़ंत ,
अरि सीधे है मुॅंह की खात ।।
दोनों रहते सदा सिर मुॅंड़ाए ,
तन मन कोई लाज न शर्म ।
गिरे वारि जब यह शीश पर
रुक ध पाता कहीं भी चर्म ।।
हिमशिखर यह अमर शौर्य ,
जह विराजित हमारे प्रहरी ।
सर्दी गर्मी वर्षा व अष्ट प्रहर ,
या छाए कुहासा शीतलहरी ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *