Uncategorized
Trending

संघर्षों का उजास

विधा : पद्य
संघर्ष तो होता जीवन उद्देश्य ,
होता कभी संघर्ष भी उदास ।
किंतु इससे घबराना नहीं तुम ,
मधु होत संघर्षों का उजास ।।
संघर्ष तो करना ही सदा हमें ,
कभी फेल कभी होना पास ।
कर्म ही केवल अपने हाथों में ,
जीवन होता समय का दास ।।
जितना हम यह करते संघर्ष ,
उतना मधुर होता है एहसास ।
संघर्ष का फल होता है मधुर ,
पूरन हो जाती सबकी आस ।।
अत्यधिक जब संघर्ष है होता ,
और मिटती है जब ये प्यास ।
तन मन भरता हर्षोल्लास से ,
और समय होता बहुत खास ।।
अथक परिश्रम जो है करता ,
दुनिया में होता उसी का वास ।
किंतु जो संघर्ष से ही है गरता ,
वही बनकर रहता जिंदा लाश ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *