
मैंने तो हवा में उछाला था एक पत्थर को,
कैसे एक पत्थर से इतने लोग घायल हो जातें हैं,
हवा हवाई बातें करने से मेरे देखो
कैसे एक शब्द से इतने लोग पागल हो जाते हैं,
सच को आईना दिखाया गया था सरे बाजार,
उसके मुरशिद सेहरा में प्यास से ग़ाफ़िल हो गए ,
जो चलते रहे भीड़ का हिस्सा बन कर नाकाम ही रहे,
अकेले रहे दूर दुनिया दारी से तो काबील हो गए।।
अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)











