
जीवन में प्रेम से ही पावन धरा,
पास रहें तुम इसी के सदा जरा।
सांसें सब की प्रेम से ही महकीं,
बिन इसके बगिया कहा उसकी।
बन्दे प्रेम सबके जीवन की रीत,
प्रेम बिना नहीं मिलती नर प्रीत।
मिलें प्रेम ईश्वर का दूसरा रूप,
प्रेम जग में सूरज जैसी है धूप।
प्रेम से ही सब रिश्ते संवर जाते,
बिना प्रेम कौन किसी को भाते।
जिसे मिलें है जग में यह कमल,
उसका जीवन होता जैसे अनल।
प्रेम नदियां रूपी जग में झरना,
कर्म का तो फल सबकों भरना।
प्रेम से ही होते सब लोग हमारे,
प्रेम बिना मानव जीवन में हारे।
प्रेम है मानव के जीवन की नेह,
नश्वर बिन प्रेम होती नर की देह।
प्रेम से सबका गुलशन महका,
प्रेम से सब का जीवन चहका।
सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश











