Uncategorized
Trending

फायकु

कार्तिक का पावन माह
रौशनी की छाँव
तुम्हारे लिए।

पंचदिवसीय दीप पर्व महान
सनातन की पहचान
तुम्हारे लिए।

कार्तिक की जगमग निशा
सजी हर दिशा
तुम्हारे लिए।

कार्तिक की पावन भोर
दीप स्नान चहुंओर
तुम्हारे लिए।

ठंड का आलम पसरा
ओस का पहरा
तुम्हारे लिए।

छत की धूप सुनहरी
कली कली निखरी
तुम्हारे लिए।

गर्म गर्म चाय कॉफी
और बातें बाकी
तुम्हारे लिए।

जाड़ों के दिन सुहाने
गीत कुछ गुनगुनाने
तुम्हारे लिए।

अलाव, शॉल,कम्बल, रजाई
सर्दी सुहानी आई
तुम्हारे लिए।

चिक्की, गुड़ के व्यंजन
तमाशे ,मेले,मनोरंजन
तुम्हारे लिए।

डॉ. नवनीता दुबे नूपुर

मंडला ,मध्यप्रदेश,मौलिक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *