Uncategorized
Trending

कार्तिक शुक्ला एकादशी।।

कार्तिक की एकादशी आई, देव उठे निद्रा से।
चार माह की नींद टूटी, जागे प्रभु कृपा से।।

आंगन में तुलसी सजी, लाल चुनरी ओढ़े।
शालिग्राम दूल्हा बने, गन्ने का मंडप सोहे।।

वृंदा की तपस्या थी, पतिव्रत की मूरत थी।
शाप से शिला बने विष्णु, फिर भी प्रीत अमर थी।।

तुलसी बिन पूजा अधूरी, विष्णु बिन तुलसी सूनी।
दोनों का यह मिलन है, जैसे धरती और धूनी।।

माताएं मंगल गातीं, हल्दी-तेल चढ़ातीं।
बेटी सा मान तुलसी को, दुल्हन सा सजातीं।।

दीप जले, भजन चले, रात भर जागरण हो।
हर घर में विवाह सा, आनंद का वातावरण हो।।

तुलसी है औषधि भी, रोगों को हरने वाली।
सांसों में अमृत घोले, जीवन को संवारने वाली।।

चौबारा, मांडना, रंगोली, लोककला मुस्काए।
फड़, पिछवाई, मधुबनी में, विवाह दृश्य सजाए।।

बेटी का सम्मान सिखाए, यह तुलसी का विवाह।
प्रकृति से जोड़ दे हमको, यही है सच्ची राह।।

स्वरचित मौलिक अप्रकाशित हैं।
मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।
+918875650006.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *