Uncategorized
Trending

प्रेम बाॅंटते चलो

विधा : पद्य
मत कर प्रेम को फ्रेम में बंद ,
प्रेम तो दिवाना आजाद है ।
प्रेम तो बचाता है बर्बादी से ,
प्रेम रिश्ते करता आबाद है ।।
प्रेम तो दिवाना दिलवाला है ,
रिश्ते को रहता लालायित है ।
जहाॅं बसता दिल हो दिल में ,
वहाॅं से ईर्ष्या ये पलायित है ।।
प्रेम नहीं कहीं है बैठने वाला ,
प्रेम बैठाने हेतु दिल चाहिए ।
दिल भी नहीं उसे खला हुआ ,
दिल तो सदा सील चाहिए ।।
प्रेम तो प्यारा हर रिश्ते हेतु ,
जो अखंड एकता बनाता है ।
जन जन को जन से जोड़ता ,
जिससे बचता न विधाता है ।।
प्यार से प्रेम तुम बाॅंटते चलो ,
प्रेम तो जीवन में बहुमूल्य है ।
प्रेम से उठे जीवन स्तर ऊॅंचा ,
प्रेम ये जीवन हेतु अतुल्य है ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *