
मातारानी का भजन
मैया पार लगा दो
तुम ही हो मैया, तुम ही हो नैया
तुम ही मेरे खेवईया ,मैया पार लगा दो
तुम ही मेरी बिगड़ी बनाओ
तुम ही मेरी सुधारो
मैया पार लगा दो
ओ मेरी प्यारी मईया
देख जो मैया तेरे नौ रूप को
आंखों में भर ली हमने, रूप तेरे श्रृंगार की
देख के रूप तेरा , मनभाए
खुशियां हम तो लुटाएं
मन भा गई है ,मैया आ गई है
ओ मेरी प्यारी मैया
रंग दो हमें भक्ति रंग में ,
फिर से दिखा दो मैया रूप तेरे
नवरंग के
तुझे हम खुशियां पाए ,
तुम पर भाव लुटाए
मन भागई है ,मैया आ गई है
तुम ही हो मैया,तुम ही नैया
तुम ही मेरी खेवैया,मैया पार लगा दो ।
जय माता दी
श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर विकासखंड सरायपाली
जिला महासमुंद













