Uncategorized
Trending

क्यों माता शक्ति का नाम दुर्गा पड़ा….?

   पुरातन काल में दुर्गम नाम का अत्यंत बलशाली दैत्य था। उसने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करके समस्त वेदों को अपने अधीन कर लिया। जिस कारण सारे देव गण का बल क्षीण हो गया। इस घटना के उपरांत दुर्गम ने स्वर्ग पर आक्रमण करके उसे जीत लिया।

और तब समस्त देवगण एकत्रित हुए और उन्होंने देवी मां भगवती का आवाहन किया और फिर देवगन ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। तब मां भगवती ने समस्त देवगन को दैत्य दुर्गम के प्रकोप से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
मां भगवती ने दुर्गम का अंत करने का प्रण कर लिया, यह बात जब दुर्गम को पता चला तब उसने स्वर्ग लोक पर पुनः आक्रमण कर दिया। और तब मां भगवती ने दैत्य दुर्गम की सेना का संहार किया, और अंत में दुर्गम को भी मृत्यु लोग पहुंचा दिया। मां भगवती ने दुर्गम के साथ जब अंतिम युद्ध किया तब उन्होंने भुनेश्वरी ,काली ,तारा, छिन्नमस्तिका ,भैरवी ,बगला तथा दूसरी अन्य महा शक्तियों का आवाहन करके उनकी सहायता से दुर्गम को पराजित किया था।
इस भीषण युद्ध में विकट दैत्य दुर्गम को पराजित करके उसका बंद करने पर मां भगवती दुर्गा नाम से प्रख्यात हुईं।

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *