
बोलती कलम परिवार का नवरात्रि पर्व पर यूट्यूब स्ट्रीम यार्ड ऑनलाइन(लाइव) आयोजन
अंत हुआ नवरात्र का हुआ आगमन खास ।
दैत्यों का संहार हुआ छाया मन में उल्लास ।।
नवरात्रि के पावन अवसर पर बोलती कलम परिवार द्वारा “शक्ति की आराधना” विषय पर विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 22 अक्टूबर 2025, से प्रारंभ हुआ था लगातार माता के नौ दिन तक शाम 5 बजे से प्रारंभ होता रहा , जिसका संचालन एंकर आदरणीय संजय राय ‘साई’ ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा – “शक्ति की आराधना, विजयोत्सव या अच्छाई और सत्य की जीत”। 1अक्टूबर 2025 को नवमी और विजय दशमी तिथि के कारण इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विजयोत्सव का भी काव्य, गीत प्रस्तुत किया गया ,मां सरस्वती के चरणों में वंदना अतिथियों के स्वागत हेतु गीत प्रस्तुतिकरण, आदरणीय अध्यक्ष महोदया पुष्पा पाठक जी ने प्रतिभागियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।इसमें कई सम्मानित प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की, जिनमें शामिल रहे –
आ0 वंदना “वाणी”,
आ0 डॉ. शिवनाथ सिंह “शिव”
आ0 जया शर्मा “प्रियंवंदा”
आ0 प्रतिभा दिनेश कर
आ0 डॉ. विजय लक्ष्मी
आ0 कुसुम रानी सिंघल
आ0 पूनम सिंह “प्रिय श्री”
आ0 मधु कैथवार
मां दुर्गा की आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन जय माता दी के उद्घोष से हुआ।
अंतर्मन से साहित्य जगत में लिख पाऊं ।
यह तो पहला कदम बढ़ाया है अंतिम सांस तक साहित्य जगत से जुड़ पाऊं
मन में है दृणविश्वास
पूरी होंगी आस ।।
हो रहा प्रफुल्लित मन मिला बोलती कलम मिला एक नया परिवार।
मेरी भावनाओं को साझा करने हेतु मिला एक और नया आधार ।।
आदरणीय संजय राय ” साईं “सर और समस्त रचनाकारों का बहुत बहुत आभार ।
जिन्होंने स्नेह ,प्रोत्साहन दिया अपार
मेरी कलम से ::::
श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर विकासखंड सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़












