
कैसे कह दें तुम्हे विदा??
साल गए तुम आई हो मां
कैसे कह दें तुम्हें विदा??
नौ दिन का नौ रूप लिए,
खुशियों का उपहार लिए,
दुखभंजन,सुखदायिनी मां
तुम, कैसे कह दें तुम्हे विदा??
माला मन के भावों की
हम,अर्पण है तुमको करते,
स्नेहदीप से आराधन कर
कैसे कह दें तुम्हें विदा???
साल गए एक बार ही माता
तुम आती हो हमसे मिलने,
नौ दिन संग में खुशी मनाते
कैसे कह दे तुम्हें विदा??
सुलेखा चटर्जी













