Uncategorized
Trending

हिन्दी भाषा का महत्व

उज्ज्वल भारत की अपनी, शुभ अभिलाषा हिन्दी है,
बहुत सरल, मीठी-मीठी, दूध बताशा हिन्दी है।।

अंग्रेजों की चालों से, बनी तमाशा हिन्दी है,
कठिन उपेक्षा होती तो भी, पर न निराशा हिन्दी है।।

अपनी भाषा हिन्दी है, उज्ज्वल आशा हिन्दी है,
सही एकता की सूझ यही, सच्ची परिभाषा हिन्दी है।।

जिसके शब्दों के बल का, जन-जन धारा हिन्दी है,
हिन्दुस्तान की जान है हिन्दी, भारत की पहचान है हिन्दी।।

कविता 2 : भारत माता और हिन्दी

गूंज उठे हिन्द की धरती, हिन्दी के जयगानों से,
घोषित, पूजित, रक्षित हो, बालक, वृद्ध, जवानों से।।

पूरे दिल से अपनाओ, खुले आसमान को,
पर न छोड़ो धरती के स्नेह का सम्मान को।।

हिन्दी है मातृ तुल्य हमारी,
इस पर न्यौछावर करो जिन्दगी सारी।।

हिन्दुस्तानी हैं हम, गर्व करो हिन्दी पर,
सम्मान देना, दिलाना — कर्तव्य है हम पर।।

कलम से – नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – बकोड़ी
विकासखण्ड – कुरई, जिला – सिवनी (म.प्र.)
मो. नं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *