
तू चांद है मेरा
तेरा साया चांदनी है मेरी
तू सौभाग्य है मेरा
तू ही मांग का सिंदूर है मेरी
तेरी मुस्कान पर
खनकती चूड़ियां है मेरी
तेरी धड़कनों से
झनकती पायल है मेरी
तेरी सांसों से महके
हाथों की मेहंदी है मेरी
अखंड सुहाग रहे मेरा
बस यही तमन्ना है मेरी
प्रिया काम्बोज प्रिया













