Uncategorized
Trending

ऐसी हो दिवाली

मृदु उजाले में सजी दीपों की अवली,
आकाश के तारों से होड़ लेती,
लगती है जैसे धरती मां की ही सहेली।
घर घर में पूजन का हल्का सा कलरव,
आबाल वृद्ध में हंसी आनंद का सुभाव।
पकवानों की सुगंध मनभावन चहूँ ओर,
बच्चों की हंसी और पटाखों का शोर।
आनंद की बादलों का ना हो और छोर।
प्रत्येक मन में हो आनंद,हर घर में हो भोजन,
भूखा ना सोए कोई प्रभु,यह आनंद मिले चिरंतन।

सुलेखा चटर्जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *