Uncategorized
Trending

चुड़ैल से प्यार

दो सहेलियां जो नवविवाहित है आपस में बाते कर रही है अपनी अपनी नई जिंदगी के बारे में एक दूसरे को बता रही है तो चलिए पढ़ते है वो क्या बाते कर रही है।

सहेली 1: नीतू
सहेली 2 : बीना
नीतू: हेलो बीना कैसी हो ?
बीना: हाय नीतू अच्छी हूं, तू बता आज केसे याद किया टाइम मिल गया ससुराल में दोस्त से बाते करने का ?
नीतू: अरे कहां यार , बस काम करते करते ही बात कर रही हूं नहीं तो उस चुडैल को पता चल गया की मैं फोन पर बात कर रही हूं तो पता नहीं क्या क्या सुनाएगी।
बीना: ये चुड़ैल कौन ? तू किसकी बात कर रही है?
नीतू: और कौन यार मेरी सास चुड़ैल से कम नहीं है चार कदम आगे ही है।
बीना: अरे ऐसा क्यों बोल रही है ,सास मां समान होती है उनको तू चुड़ैल बोल रही है यार ये अच्छी बात नहीं है।
नीतू: यार तू नहीं समझेगी तेरी सास के जैसी नहीं हैं जो में उसको मां की तरह प्यार करू तेरे जैसी किस्मत नहीं है मेरी ।
बीना: यार बात तो बता क्या हुआ क्यों परेशान हो रही है?
नीतू : अब क्या बताऊं अमित तो मेरी कुछ सुनते नहीं है बस जो मम्मी बोल दे वही होता है घर में यहां तक सब्जी भी उनसे पूछ के बनाओ यार तंग आ चुकी हूं इस चुड़ैल रूपी सास से।
बीना: बस इतनी सी बात तेरी शादी को अभी टाइम ही कितना हुआ है अभी तो सास से सब सीखना है देख मै जानती हूं तुम्हारी सास को वो व्यवहार की थोड़ी शक्त है, पर दिल की बुरी नहीं है। तू चाहे तो वो तुमसे बेहद प्रेम करेगी पर अगर तू चाहेगी तो तू क्या सोचती है की मुझे नहीं बदलना पड़ा अपने आपको सब घरों की एक अलग तरीका होता है देख सभी में गुण और अवगुण होते है तू उनमें बुराई नहीं ढूंढ के अच्छाई देख ,तेरे शादी को अभी सिर्फ 1 साल ही हुआ है और तू हर संडे बाहर जाती है पर मुझे देख 3 साल में सिर्फ एक बार ही बाहर गई हु क्योंकि मेरी सास को बाहर जाना पसंद नहीं, तुझे ये बुराई मेरी सास में नजर नहीं आती पर मेने उनकी बुराई नहीं देख कर उनमें अच्छाई ढूंढी है तभी तो वो मुझे इतना प्रेम करती है,देख जैसा व्यवहार हम करेंगे वैसा ही लोग हमारे साथ करेंगे । प्यार दोगी तो प्यार पाओगी यही जीवन का सच है।
नीतू: उस चुड़ैल से प्यार माय फूट।
बीना: नीतू तू मेरी बात को नहीं समझ रही तू उनको प्यार करके तो देख वो भी तुमसे स्नेह करेगी तू थोड़ा सा झुक जा वो तुझे ढेरों आशीर्वाद देके गले लगाएगी ये वादा है मेरा। अपना नजरिया बदलोगी तो प्यार और सम्मान भी पाओगी। हर घर के अपने अपने नियम कायदे होते हैं , थोड़ा तो हमें बदलना होगा खुदको तभी तो नए सांचे में ढाल पाएंगे खुद को। देख मैं ये नहीं कहती कि तू पूरी तरीके से गलत है लेकिन किसमें सिर्फ बुराई ढूंढना ये गलत है, उनमें भी कुछ अच्छी बाते होगी तू अपना ध्यान उन में लगा , अगर ऐसे चुड़ैल कहती रहेगी तो सच में एक दिन वो चुड़ैल बन जाएगी।
नीतू: हां यार तू सही कह रही है मैं भी तो सीधे मुंह उनसे बात तक नहीं करती बस उनमें बुराई ही देखती रहती हु कभी दिल से रिश्ता निभाने की कोशिश ही नहीं की क्या पता जैसे मैं उनको चुड़ैल बोलती हूं वो भी मुझे बोल रही हो।
बिना : ये हुई न मेरी अच्छी सहेली वाली बात अब आज से अपने आप को थोड़ा थोड़ा बदल फिर देख तेरा जीवन केसा होता है चल अब रखती हु बाय।
नीतू: थैंक्स यार बाय।
6 महीने बाद………
नीतू: हेलो बीना यार थैंक यू वेरी मच थैंक्यू थैंक्यू ….
बीना: अरे ! बस किस बात के लिए इतना थैंक्स बोल रही है और आज इतनों दिन बाद याद आई है मेरी।
नीतू: तो मुझे तो याद तो आई तुम तो याद भी नहीं करती कितनी बिजी हो गई है।
बीना: हां यार अभी बिजी चल रही थी वो मम्मी जी की तबियत ठीक नहीं थी तो पर अब एकदम ठीक है तो मैं फ्री हूं वो ठीक होती है तो मदद मिल जाती है और प्यार भी।
नीतू: हां तो मैं भी इसी बात के लिए थैंक्स बोल रही थी तुमने कहा था कि थोड़ी झुक जा  बहुत प्यार मिलेगा सच यार मम्मी जी मेरा बहुत ख्याल रखने लगी है मेरे लिए मेरी पसंद की चीजे बनाती है सच यार अगर तुम उस दिन नहीं समझाती तो मैं तो मां जैसी सास को चुड़ैल मान चुकी थी थैंक्स यार।
बीना: बस कर यार मेरा काम था तुझे सही रास्ता दिखाना रास्ते पर चलना नहीं चलना तुम्हारी मर्जी थी। देख ना तो बहु को ये मानना चाहिए की मैं पराए घर की हु मुझे यहां कोई प्यार नहीं करता और न ही सास को बहु को ये मानने पर मजबूर करना चाहिए जीवन मै अगर चुड़ैल नहीं बनना है तो चुड़ैल से प्यार करो प्रेम में ही वो शक्ति है जो चुडैल आत्मा को धर्मात्मा बना दे । अच्छा सुन अभी में फोन रखती हूं कल घर जा रही हू तो पैकिंग कर रही हू तू आयेगी क्या घर अभी अगर आती तो मिल लेते । तेरी शादी के बाद तुझे देखा भी नहीं है।
नीतू: नहीं यार अभी तो नहीं आना होगा नेक्स्ट टाइम प्लान करके जायेंगे तब मिल पाएंगे बहुत खुशकिस्मत वाली हूं जो तेरे जैसी सहेली बनी थैंक्स ।
बीना : अब बस कर चल बाय
नीतू: अच्छा बाय । लव यू यार मिस यू
विद्या बाहेती महेश्वरी राजस्थान
जय माताजी की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *