Uncategorized
Trending

शुभ दिवाली


मौसम भी करवट बदल रहा है,
सर्द ऋतु का आगमन हो रहा है,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है।

खेतों ने ओड़ ली है धानी चादर,
भूमि पुत्र भी मंद मंद मुस्का रहा है,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है।

हर्षित मन हर्षा रहा है,
दीपो का त्योहार आ रहा है,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है।

सब लोग मंगल गीत गा रहे है,
डोळ पतासे व घंटिया बजा रहे हैं,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है,।

प्रकृति हो रही है, भाव विभोर,
चहु ओर खुशियों की लहर आ रही हैं,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है।

सब लोग मिलकर पूजन कर रहे हैं,
माँ लक्ष्मी भी अपनी कृपा बरसा रही है,
दिवाली का शुभ दिन आ रहा है।

कविता रचनाकार-
नंदकिशोर गौतम(माध्य.शिक्षक)
जिला सिवनी (मध्यप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *