Uncategorized
Trending

आई दिवाली रे (दीपों का त्योहार)

आए दिन उत्सवों का,
दीपों का, फुलझड़ियों का,
बम पटाखों की गूँज में —
दीप जलाओ, दीप जलाओ,
दीप जलाओ रे!
मिलजुल सब दीप जलाओ,
दीप जलाओ रे!

दीप जले तो खुशियाँ आए,
हर दिल में उजियारा छाए,
साल में आता एक ही बार,
खुशियों की सौगात लाए —
आई दिवाली, आई दिवाली,
आई दिवाली रे!

आओ संग सब मिलकर गाएँ,
रंगोली से घर सजाएँ,
आँगन, गेट, द्वार सजाएँ,
बच्चों संग धूम मचाएँ —
आई दिवाली रे!

खुशियों का त्योहार दिवाली,
दीपक की मुस्कान दिवाली,
हर कोना जगमगा जाए,
प्रेम का उजियारा लाए —
आई दिवाली, आई दिवाली,
आई दिवाली रे!

आर एस लॉस्टम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *