Uncategorized
Trending

खुशियां मनाओ रंगोली सजाओ

प्यारी दीपावली का प्यारा त्यौहार आया है,
ऐ! बहना खुशियां मनाओ रंगोली सजाओ।

सब मिलकर आ जाओ बहना ओर भाई,
करो साफ-सफाई समय ना अब गंवाओ।

सबकी खुशियों का होता यह प्यारा त्यौहार,
अपने दर तुम अब प्यारी लटकन लगाओ।

दीपावली देता यह प्यारा सबको संदेश,
धरा के जन अब मिलकर खुशी मनाओ।

दीपावली आई सबके मन को यह भाई,
भैया मन में सच का एक दीपक जलाओ।

बन्दे सच की राह तुम सबको दिखलाओ,
प्यारे तुम सब धरा पर रौशनी बन जाओ।

      स्वरचित और मौलिक कविता 
           सर्वाधिकार सुरक्षित 
         सुनील कुमार "खुराना"
             नकुड़ सहारनपुर 
            उत्तर प्रदेश भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *