
एक दीया वीर शहीदों के नाम
जो शहीद हुए भारत भूमि के नाम
एक दीया उन परिवारों के नाम
चला गया इकलौता बेटा उस मां बाप के नाम
एक दीया वीर शहीदों के नाम
अकेला छोड़ गया कुछ दिन की दुल्हन के नाम
नन्हीं सी मासूम मुस्कान के नाम
जिसने न देखा कभी बाप का साया उसके नाम
एक दिया हर वीर सपूत के नाम
अपना स्वार्थ छोड़ जो लड़ते सीमा पर उनके नाम
एक दिया वीर शहीदों के नाम
जो हंसते हंसते लड़ते हैं उन वीर जवानों के नाम
करूं मैं सत् सत् प्रणाम
प्रिया काम्बोज प्रिया सहारनपुर उत्तर प्रदेश













