
दीवाली आई दीवाली आई
साथ में अपने खुशियां लाई
रोशनी का ये सुंदर त्यौहार
सब जगह सज रहा बाजार
खील ,बताशे, और मिठाई
सबने मिलकर खुशी मनाई
लड्डू, पेड़े, रसगुल्ला और जलेबी
बच्चों ने आतिशबाजी खेली
घर बाजार कितने सुंदर लगे
तारों की चादर से धरा सजे
घर आंगन सुंदर बनी रंगोली
प्रेम भाव से मनाओ दिवाली
अनार ,फूलझड़ी और पटाखा
बड़ों को ले संग मजा बड़ा आता
दीयों सा सुंदर जगमग हर घर आंगन
खुशियों से महकता रहे हर मां का दामन
स्वच्छ तन मन से पूजा करना
सबका भला सदा ही करना
लक्ष्मी गणेश को भक्ति भाव से मनाओ
ईर्ष्या द्वेष मिटा सबको गले लगाओ
असत्य पर सत्य की होती सदा ही जय
सतमार्ग पर चले मन में ना रहे हर
प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश













