Uncategorized
Trending

FLN मेला की ओर बढ़ते हम

खेल-खेल में सिखना है,

प्यारे बच्चों का सपना है,

सीख की यह नई डगर,

हर मन में है एक लहर।


FLN मेला की ओर बढ़ते हम,

ज्ञान की ज्योति जलाते हम!

सीखेंगे, सिखाएंगे,

मिल-जुलकर बढ़ जाएंगे।

अ, आ, इ से लेकर,

गणना तक मज़ा आए,

चित्रों में, कहानियों में,

हर सीख मुस्काए। 🕊️

टीचर और बच्चे संग,

सीख बने अब उमंगों के रंग,

FLN मेला में हर पल खुशियों का ढंग।

केंदूढार का संकुल गाए,

सरायपाली से स्वर आए,

महासमुंद का नाम बढ़ाए,

सब मिल आगे बढ़ जाएं।

FLN मेला की यह पहचान,

FLN मेला हो उत्सव समान!

खेल में ज्ञान, ज्ञान में खेल —

यही है नया अभियान ।

समस्त सरायपाली विकासखंड FLN मेला की तैयारियों की ओर अग्रसर

श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर विकासखंड सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *