Uncategorized
Trending

आओ चलें करने मतदान


आओ भैया आओ बहना चलो चलें करने मतदान
हमारे एक मत से हो जाएगा लोकतंत्र का निर्माण
आओ काका आओ काकी चलो चलें करने मतदान
सोच समझकर सही उम्मीदवार को चुनना होगा
राष्ट्रहित के लिए सोचना होगा
मतदान करना हमारा है अधिकार
इसे तुम निश्चित कर लो स्वीकार
अपना यह अधिकार हमारा नहीं समझोगे
तो एक दिन पछताना होगा
बटन दबाकर मत है अपना देना
नोटा दबाकर मत को मत गंवाना
जिसे नहीं कर्तव्य का ज्ञान
वह कैसे करेगा मतदान
कर्तव्य बोध को जगाना होगा
जिससे हो जनहित का कल्याण
आओ सब मिलकर करें मतदान
बेईमानों को मत तो तरजीह
चोरों , लुटेरों की झांसे में मत आना
निर्भीक होकर मतदान है देना
आदर्श उम्मीदवार को जिताना है
जो हो समदर्शी, समाजसेवी एवं विवेकी
ऐसे सर्वगुण सम्पन्न नेता को है चुनना
तभी हमारा देश बनेगा सम्पन्नता का गहना
आओ चलें करने मतदान
तभी बनेगा मेरा देश महान

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *