Uncategorized
Trending

विकास खण्ड ठेकमा क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

सत्य, निष्ठा और समाज सेवा के मूल्यों को समर्पित “सत्यशोधक पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह – 2025” का आयोजन विकास खंड ठेकमा, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन डॉ. अभिषेक कुमार, यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स द्वारा दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय के सशक्त हस्ताक्षर श्री भूपेन्द्र सिंह (मुन्ना), पूर्व प्रमुख, विकास खंड ठेकमा व गोरखपुर के सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी रहे। माननीय पूर्व प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल खबर नहीं, समाज की दिशा और दशा तय करने वाली शक्ति है। सत्य और निष्पक्षता पत्रकार का सबसे बड़ा आभूषण है, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।

वहीं दूसरे मुख्य अतिथि सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज, सर्वधर्म सौहार्द एवं विश्व बंधुत्व के अग्रदूत ने कहा कि पत्रकारिता जब मानवता से जुड़ती है, तभी उसका प्रभाव अमर बनता है। आज मीडिया को सत्य और सद्भाव की दिशा में पुनः जागरण की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सत्यशोधक पत्रकारिता गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

आयोजक संस्था यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि यह समारोह पत्रकारिता जगत में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनसरोकार की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और मानवता विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों ने एक स्वर में कहा कि सत्यशोधक पत्रकारिता ही वह दीप है, जो इस युग में समाज को सही दिशा दिखा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *