Uncategorized
Trending

कल्पकथा का मासिक सम्मान समारोह, ज्योति प्यासी को समग्र, डॉ मंजू शकुन खरे को विद्वत मंच संचालन, विजय रघुनाथराव डांगे को स्वरसाधक सम्मान।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि नवंबर २o२५ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।

डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता कुमुद रंजन सिंह के मुख्यातिथ्य के कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में हेमचंद्र सकलानी को आमंत्रण विशेष सम्मान, अमित पण्डा अमिट रोशनाई को काव्य गोष्ठी विशेष सम्मान, सुजीत कुमार पाण्डेय को कल्प संवादकुंज विशेष सम्मान, डॉ मंजू शकुन खरे को विद्वत मंच संचालन सम्मान, विजय रघुनाथराव डांगे को स्वरसाधक सम्मान, एवं ज्योति प्यासी जी को समग्र विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा ने बताया कि वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव वर्ष में कल्पकथा परिवार के सभी कार्यक्रम राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के गायन के साथ संचालित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *