Uncategorized
Trending

बाल दिवस


आज 14 नवम्बर का दिन जो आया,
यह शुभ दिन बाल दिवस कह लाया l
चाचा नेहरू का जन्म दिवस ,
यह बच्चो को बड़ा सुहाया ll
आज 14 नवंबर का……….

कहते है इसको बाल दिवस,
बच्चो के लिए हैं खास दिवस l
चाचा नेहरू कहते, बच्चे ही देश शान है,
नेहरू जी यह जन्म दिवस इसीलिए महान है ll
आज 14 नवंबर का………….

चाचा नेहरू ने देखे थे, नव भारत के सपने,
सपने पूरे कर सकते हैं, उनके बच्चे अपने l
हम सब बच्चे मिलकर,
आज खुशी के गीत सुनते हैं,
चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर,
श्रदा सुमन अर्पित करते हैं l
आज 14 नवंबर का………

कविता रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्य. शिक्षक)
शास. उच्च. माध्य. विधालय बकोडी, ब्लॉक कुरई जिला सिवनी म. प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *