Uncategorized
Trending

मेरा बेटा सुपरस्टार

​सुबह की पहली किरण है तू,
बेटा मेरे घर की रौनक है तू,
तू चलता है तो बजती है शहनाई,
तू हंसता है तो चलती है पुरवाई।

तेरी शैतानी,तेरी मनमानी,
सबमें है एक प्यारी कहानी,
तू भागे,तू कूदे,तू शोर मचाए,
ये दिल मेरा खुश हो जाए!

मेरा बेटा,मेरा हीरो,नंबर वन है तू,
तेरी अदाएँ हैं अलबेली,जग से जुदा है तू।
चल,बाहें खोल,उड़ जा तू आसमानों में,
डरना नहीं,बस जीतना,दुनिया के मैदानों में!

​जब तू हँसता है,झूमता है संसार सारा,
तेरी हिम्मत से रोशन है हर किनारा।
आँखों में है तेरे बड़े-बड़े सपने,
तू कोशिश कर,सपने पूरे होंगे अपने।

मेरा बेटा,मेरा हीरो,नंबर वन है तू,
तेरी अदाएँ हैं अलबेली,जग से जुदा है तू।चल,बाहें खोल,उड़ जा तू आसमानों में,
डरना नहीं,बस जीतना,दुनिया के मैदानों में!

रीना पटले (शिक्षिका)
शास हाई स्कूल ऐरमा (कुरई)
जिला – सिवनी (मध्यप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *