ग्लोबल पीस एंड ह्यूमैनिटी अवार्ड- 2025 से सम्मानित हुए डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक और सेना से सेवानिवृत डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’ को ग्लोबल पीस एंड ह्यूमैनिटी अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया है। डॉ कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके प्रारम्भिक जीवन में शिक्षण कार्य के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये गोल्डेन एरा बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा प्रदान किया गया है।
डॉक्टर कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक पाँच सौ पचास से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
डॉक्टर कर्नल मिश्र के अब तक सात काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही इनकी कविताएँ, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र के सात अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।












