Uncategorized
Trending

सूरज,चाँद,तारे लेकर आयेंगे हम।।

सोनू,मोनू,चिंटु,मिंटू बालकनी में बैठे सारे,
वो सब मिलकर करते हैं बाते सारे।
बिलकुल नहीं किसी से कम है हम,
आसमान से चाँद, तारे लेकर आयेंगे हम।।

सोनू बोला मोनू से चलो गगन की सैर करे हम,
सब मिलकर यों चँँदा मामा के पास जायेंगे।
घुमेंगे, खेलेंगे सब अपने मामा के संग हम,
पुंछल चमकीले सब तारे लेकर आयेंगे हम।।

जिन परियों की कहानी सुनते थे हम,
उनके साथ साथ में नाचेंगे, गायेंगे हम।
अपने प्यारे मामा से करके यूं जिद्द हम,
परियों को धरा पर लेकर लौट आयेंगे हम।।

पापा को यह कुछ भी नहीं बतलायेंगे हम,
सबसे पहले परियां मम्मी,दादी को दिखायेंगे।
दिखाकर परियां चिंकी पिंकी को सतायेंगे हम,
सदा अपने साथ साथ लेकर स्कूल जायेंगे हम।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।
Bhatimunnaram921@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *