स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक फास्ट फूड के प्रचलन को कैसे कम किया जा सकता है?

“फर्स्ट पसंद फास्ट फूड
मां की दाल -रोटी से पीछा छुड़ा
पीछे भागे पिज़्ज़ा, बर्गर,पास्ता ,मैगी के
दूध ,छाछ छोड़ दीवाने हुए कोल्ड ड्रिंक के”
आधुनिक समाज में फास्ट फूड हमारे जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। फास्ट फूड जीवन का एक सुविधाजनक और उपयोगी स्रोत है ।फास्ट फूड में वो आइटम शामिल होते हैं जिन्हें जल्दी से तैयार करके सर्व कर दिया जाता है। इन्हें पैक भी किया जाता है लेकिन कुछ देर के लिए ही प्रिजर्व कर सकते हैं। बर्गर ,चाऊमीन, फ्रेंच फ्राइज, नूडल्स पिज़्ज़ा ,सैंडविच ,मिल्क शेक, आदि फर्स्ट फूड में सम्मिलित हैं।फास्ट फूड देखने में बहुत ही आकर्षक और स्वादिष्ट लगते हैं आयु वर्ग के लोगों के द्वारा इसे बहुत पसंद किया जाता है।
“पिज़्ज़ा बर्गर कोका-कोला को यदि सब ने टाटा बोला
तो स्वस्थ होगा सबका अच्छा
फिट होगा हर बूढ़ा बच्चा”
समय की सुविधा और जल्दी के कारण बहुत लोग भोजन के लिए फास्ट फूड पर निर्भर रहते हैं। फास्ट फूड का प्रचलन दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि हमारी जीभ चटोरी हो गई है, सुविधाजनक तो है ही, साथ ही घर में खाना बनाने के झमेले से बचते हैं।
फास्ट फूड से मोटापा तो बढ़ता ही है साथ ही यह हमारे दिमाग पर बुरा असर डालता है। प्रतिदिन जंक फूड खाना हमारे शरीर के पोषण की कमी की ओर ले जाता है। इनमें आवश्यक पोषण, विटामिन ,आयरन, खनिज आदि पोषक तत्वों की कमी होती है।
वास्तव में फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं। यह हमारे शरीर में चर्बी बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर को कमजोर भी करता है। इससे हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से हमें दिल से संबंधी बीमारियां कोलेस्ट्रोल से संबंधित समस्या और भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसलिए हमसे जितना हो सके, उतना फ़ास्ट फ़ूड को कम खाना चाहिए। इस प्रकार का भोजन हमें किसी भी प्रकार का पोषण प्रदान नहीं करता है। यह सिर्फ और सिर्फ हमारे शरीर को कमजोर बनाता है।
फास्ट फूड खाने की आदत को हम काम कर सकते हैं कुछ बातों को अगर ध्यान में रखें—
1- स्वयं को भूखा न रखें
2- तनाव से दूरी बनाए रखें
3-ज्यादा से ज्यादा आहार में प्रोटीन लें
4- अपने लेने वाले भोजन का पहले से
प्लान बना लें।
5-फास्ट फूड को घर में स्टोर करके ना रखें
6-बदलाव लाने का दृढ़ निश्चय कर लें
7-अपना ध्यान हटाने की कोशिश करें
8-अपने लक्ष्य को एक पेज पर लिखें
खरीदारी करते समय खूब सारे फल और सब्जियां खरीदें। कैलोरी, नमक, चीनी और संतृप्त वसा से भारी खाद्य पदार्थों से बिल्कुल बचें। अपने फ्रिज में आकर्षक और अस्वास्थकर खाद्य पदार्थों को ना रखें। तभी बुरी आदतों से छुटकारा पा सकते हैं।
फास्ट फूड डिशेज-इसे हम मैदा और गेहूं के आटे या ओट मील के साथ बना सकते हैं यह फास्ट फूड मीठा खाने वाले शौकीन के शौक को पूरा कर सकता है।
“फास्ट फूड का सेवन छोड़ो
स्वास्थ्य से अपना नाता जोड़ो”
इसलिए हमसे जितना हो सके, उतना फ़ास्ट फ़ूड को कम खाना चाहिए। इस प्रकार का भोजन हमें किसी भी प्रकार का पोषण प्रदान नहीं करता है। यह हमारे शरीर को हानि पहुंचाता है।
अगर आज हम अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो हमें फास्ट फूड के साथ-साथ जंक फूड का इस्तेमाल बंद करना होगा। हमें भोजन करने के उद्देश्य को समझना होगा। हमें भोजन स्वाद के लिए नहीं अपितु स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए। फास्ट फूड के सेवन से प्रतिवर्ष 8% लोगों में बीमारी बढ़ रही है।
डॉ मीना कुमारी परिहार












