Uncategorized
Trending

शीतकालीन सत्र।।


संसद का शीतकालीन सत्र यूंं शुरू हुआ,
सत्ता और प्रतिपक्ष के बीच घमासान हुआ।
प्रतिपक्ष बार बार जनहित के मुद्दे पर,
सरकार से चर्चा के लिए लड़ता रहा।।

पीएम कहते रहे ड्रामा नही डिलीवरी चाहिए,
प्रतिपक्ष बोलता रहा जनहित के मुद्दे ड्रामा नहीं।
वो ड्रामा कहकर डिलीवरी से भागते रहे,
विपक्ष एसआईआर,प्रदुषण के मुद्दे उठाता रहा।।

दिल्ली में आंतकी हमला के मुद्दे पर,
चर्चा से घबरा कर संसद स्थगित करते रहे ।
बीएलओ की हत्या पर सत्ता का जवाब़ नहीं आया,
उधर सुप्रीम कोर्ट से प्रदुषण पर सख्ती का संदेश आया।।

वो संंचार साथी एप्प का सहारा लेकर,
सरकार हमारे मोबाइल में घुस रही हैं।
कंपनियों को डीलिट ना होने का दिया आदेश,
अब सरकार यूटर्न पर यूटर्न ले रही हैं।।

अब तक का सबसे छोटा सत्र बुलाकर भी,
सरकार को कोई राहत नहीं मिल रही हैं।
विपक्ष भी अल्प समय में संसद के सामने,
अधिकाधिक मुद्दे लाने से बाज नहीं आ रहा हैं ।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *