Uncategorized
Trending

सहारनपुर के सुनील कुमार “खुराना” गांधी शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित


सामाजिक एकता मंच और उड़ान संस्था के संयुक्त संरक्षण में राष्ट्रीय एकता संवाद एवं राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह 2025 मेरठ के लक्ष्मी देवी डिग्री काॅलेज मवाना कस्बे में हुआ। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में के० पी० सोलंकी पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर पैनल के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम की शोभा अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह खजूरी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली रहें हैं। राष्ट्रीय एकता संवाद और राष्ट्र सेवा सम्मान 2025 का आयोजन सामाजिक एकता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लाम मलिक के द्वारा किया गया है। सामाजिक एकता मंच और उड़ान संस्था के द्वारा भारत देश के सम्मानित कवि,लेखकों को उनकी सामाजिक सेवा और साहित्यिक सेवा के लिए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने इस कार्यक्रम में सहारनपुर के शिक्षक,कवि,लेखक सुनील कुमार “खुराना” को भी उनकी साहित्यिक सेवा के लिए मेरठ के मवाना लक्ष्मी देवी डिग्री काॅलेज में आमन्त्रित किया गया।
जब हमारी बात सुनील कुमार “खुराना” से हुई तो उनके द्वारा हमें बताया गया कि सुनील कुमार “खुराना” सहारनपुर की नकुड़ तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। हमारे संवाददाता ने जाना कि सुनील कुमार “खुराना” को अनेक साहित्यिक मंचों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इनकी रचनाएं 150 साझा संकलनों और सैकड़ों पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लाम मलिक ने हमें बताया कि संस्था ने देश के 50 साहित्यकारों की उनकी साहित्यिक सेवा भाव को देखते हुए उन्हें गांधी शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम में सहारनपुर के शिक्षक ,कवि, लेखक सुनील कुमार “खुराना” को गांधी शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। संस्था सुनील कुमार “खुराना” को सम्मानित करके गौरव महसूस कर रही है। इनकी लेखनी में समाज के प्रति विशिष्ट सकारात्मक सोच पायी जाती है। सुनील कुमार “खुराना” गांधी शांति पुरस्कार 2025 को प्राप्त करके स्वयं को गौरवशाली महसूस करें। सुनील कुमार “खुराना” की इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिनमें से नगीनी देवी, बेबी रानी,दिव्या ज्योति आर्य,खुशी ज्योति आर्य, नैनसी ज्योति आर्य,भानु प्रताप सिंह ,साक्षी,उज्जवल धवल,रूमन, सन्नी नीरज कुमार,सोनम, कुलदीप सिंह रोहिला,अमित कुमार, प्रिया काम्बोज प्रिया आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *