
डॉ वनीता चोपड़ा कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह जी बताया कि साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता श्रृंखला के विशेष अंक में बीड नारायणा करनाल हरियाणा की डॉ वनीता चोपड़ा को भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
डॉ श्रीमती मंजू शकुन खरे के कुशल मंच संचालन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए डॉ वनीता चोपड़ा ने जीवन के संघर्षों में लगन और सकारात्मकता बनाए रखने पर बल देते हुए कल्प भेंटवार्ता जैसे कार्यक्रमों से ज्यादा से ज्यादा साहित्यकारों के जुड़ने की अनुशंसा की।
कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में डॉ चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने कहा कि सफलता का मार्ग संघर्षों की सीढ़ियों से होकर आगे बढ़ता है इसलिए जीवन में संघर्ष को चुनौती की तरह स्वीकार करना चाहिए।
चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में सूरदास सीही फरीदाबाद हरियाणा से जुड़ी डॉ श्रीमती जया शर्मा प्रियंवदा के स्वर में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।












