Uncategorized
Trending

आकाशवाणी सभागार छतरपुर में डॉ रेखा सक्सेना जी की दो पुस्तकों का लोकार्पण।

श्रीमती शोभा शर्मा एवं श्रीमती संध्या श्रीवास्तव साँझ द्वारा पुस्तक समीक्षा से आयोजन की शोभा बहुगुणित हुई।

आकाशवाणी से सेवानिवृत सहायक निदेशक डॉ रेखा सक्सेना के काव्य संग्रह उर्मिल की धार, और राख धुंआ अंगार का आकाशवाणी छतरपुर सभागार में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव के मंच संचालन का कार्यक्रम का विनीता गुप्ता द्वारा स्वरबद्ध वाणी वंदना के साथ शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बहादुर सिंह परमार ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में आदरणीया मालती श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा दुबे, विनोद पुष्पत सहायक निदेशक आकाशवाणी छतरपुर, रवींद्र प्रजापति, सम्मिलित हुए जिनको शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

तीन घंटों तक चले विशेष आयोजन में पुस्तक समीक्षा का उत्तरदायित्व श्रीमती शोभा शर्मा एवं श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने सम्हाला।

आयोजन में जाने माने साहित्यकार डॉ प्रशांत चौरसिया, डॉ राघवेंद्र उदैनिया, पत्रकार और रंगकर्मी शिवेंद्र शुक्ला , शिवसहाय राजपूत साहसी, नीरज खरे, प्रमोद सारस्वत, रामशरण खरे, प्रभा वैद्य विधु, स्मिता जैन, प्रतिभा चतुर्वेदी, वीणा सक्सेना, सोमन जी समेत आकाशवाणी छतरपुर परिवार, एवं नगरवासी रहे।

अंत में स्वयं डॉ रेखा सक्सेना ने आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान की तत्पश्चात कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *