विधा- कविता
शीर्षक- प्यारी भाषा हिन्दी
हिन्दी है विश्व की शान,
हिन्दी ही है हिंद की पहचान l
हिन्दी ही बनाती है हिंदुस्तान को महान,
हिन्दी ही है हम सबकी जान ll
जन-जन की यह भाषा हो,
हम सब की अभिलाषा हो l
हिन्दी हो हम सब की बानी,
हिन्दी है सभी भाषाओं से सुहानी ll
विश्व में हिन्दी का हो प्रचार,
हिन्दी से ही होगा विश्व का उद्धार l
संस्कारो की यही है धरोहर,
हिन्दी भाषा ही है सुन्दर सरोहर ll
विश्व हिन्दी दिवस पर ले यह संकल्प,
हिन्दी है सभी भाषाओं में सही विकल्प l
हिन्दी भाषा का करे सभी सम्मान,
हिन्दी भाषा ही है सबसे महान ll
रचनाकार – नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्य. विधालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी म. प्र.












